Take a fresh look at your lifestyle.

भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

0 41

भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक संपन्न हुई

अन्नदाता सम्मेलन मे बढ़ चढ़ हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं : नरेंद्र उपाध्याय

डॉ.इम्तियाज़ अहमद ब्यूरो चीफ़

जौनपुर(उत्तर शक्ति)भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना के लेकर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंडल मे अन्नदाता सम्मेलन होना तय हुआ है कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। उक्त अवसर पर नीरज मौर्य इंद्रसेन सिंह प्रदीप यादव संजय सिंह डीके सिंह मनोज श्रीवास्तव सतीश खरवार दुर्गेश मिश्रा मोहन गुप्ता आदित्य सिंह अखंड सिंह रमेश यादव ज्ञान त्रिपाठी राहुल दुबे पुनीत मिश्रा रामसमुझ मौर्य अरविंद यादव जितेंद्र मिश्रा सियाराम पटेल अजय चौहान प्रेम शंकर दुबे हवलदार सिंह राहुल अग्रहरि राम जीत उपाध्याय संतोष दुबे रामेश्वर राहुल अग्रहरि धीरज सिंह और सभी मंडल के महामंत्री उपस्थित रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow