Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा किया गया सम्मान समारोह

0 16

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक

जौनपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर

जौनपुर:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा किया गया सम्मान समारोह

जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों का ब्राह्मण संगठन ने किया सम्मान

जौनपुर(उत्तरशक्ति)।नगर के कार्यालय कैंप शुक्ला मैरिज लॉन हरबसपुर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के नेतृत्व में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व सम्मानित जन का सम्मान समारोह का कार्यक्रम मंगलवार के दिन संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय द्वारा की गई तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल ढेमा रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेंनद्र कुमार शुक्ला एवं पं. अवध नारायण तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा आयोजित लखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन के सफलोपरांत जनपद में महिला प्रकोष्ठ का उत्साहवर्धन एवं सम्मानित जनों का सम्मान के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान पहुंचे जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक अरुण कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले अपने आप को सुधारना होगा अगर हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। जिससे समाज में एकता कायम रहे जहां सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए सभी की सहायता करनी है।

 

जिससे समाज में भाईचारा बना रहे। वही सभी आगंतुकों ने अपने-अपने विचार रखें तथा डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम की देखरेख मंडल अध्यक्ष वाराणसी जयेनद्र कुमार शुक्ला एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति त्रिपाठी के द्वारा संपन्न कराया गया कार्यक्रम का संचालन अजय त्रिपाठी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया इस मौके पर डॉ. बीएस उपाध्याय डॉ. विनय कुमार तिवारी, पं. अवध नारायण तिवारी, रामदयाल द्विवेदी, राम जी तिवारी, रामेश्वर त्रिपाठी, शेषमणि पांडे, कृष्ण चंद्र तिवारी, पी. पी. दुबे,रविंद्र मिश्रा, संजीव पाठक, अरुण कुमार पाठक, गौरी शंकर मिश्रा अधिवक्ता, पं. राजेंद्र तिवारी, कृष्णकांत त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी जिला अध्यक्ष परशुराम सेना, प्रखर, विपुल पाठक, कृष्णानंद उपाध्याय, गिरजा शंकर पाठक, धर्म दत्त दादा,रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्र तथा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow