Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज:महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने औऱ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें-कंचन भारती

0 42

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ब्यूरों

शाहगंज:महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने औऱ समाज की मुख्यधारा से जुड़ें-कंचन भारती

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था टाई केयर ने कार्यक्रम आयोजित किया

विशाल सोनी शाहगंज संवाददाता

 शाहगंज,जौनपुर(उत्तरशक्ति)।  आज के ही दिन गैरबराबरी की लड़ाई को जीता, जैसे काम के घण्टे, सामान वेतन आदि।आज के महिलाएं बराबरी को ध्यान में रख आसमान की ऊंचाइयां छू रही है। उक्त बातें शनिवार को रामलीला मैदान में टाई केयर और मित्र मंडली संगठन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा की महिलाएं देश सम्भाल रही है।अधिकारी बन रही हैं।जहाज़ चला रही है, अंतरिक्ष जा रही है।फिर भी अभी भी कहीं न कहीं कमी और महिलाओं को सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है।आज भी सरकार द्वारा महिला आरक्षण का लाभ मिलने पर भी और जन प्रतिनिधि बनने पर भी उन्हें सिर्फ इस्टाम्प की तरह इस्तेमाल किया जाता है।जिसकी लड़ाई हमे लड़नी है। मित्र मंडली की अध्यक्ष किरण ने कहा की भी जंग को जीतने के लिए संगठित होने की जरूरत है तभी समाज मे महिलाओं के प्रति दहेज़, हिंसा आदि समस्याओं से लड़ा जा सकता है। कार्यक्रम में सुरिस, बुमकहा, पट्टिनरेंद्र पुर, डोमनापुर,भादी, गोल्हागौर, महम्मदपुर, रसूलपुर आदि गांवों की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सांस्कृतिक, नारा, गीत, और नुक्कड नाटक द्वारा महिला दिवस पर अपनी प्रस्तुति देकर जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में शीला, ममता, कलावती, सावित्री, पिंकी सोनी, श्रीमती एकता, डाक्टर वंदना वर्मा, गीता, ललिता, सोनी, कुसुम, मनभावती, मीरा, श्यामा, पूनम,एवं राष्ट्रपति आवर्डेड चन्द्रावती निगम प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विददोतमा ने किया।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow