
चाइनीज मांझे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर
चाइनीज मांझे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
खेतासराय,जौनपुर (उत्तरशक्ति )।थाना खेतासराय पुलिस टीम ने करीब 250 अंटा चाईनीज मांझे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।डा0 दिनेश चन्द्र जिलाधिकारी जौनपुर एवं डा0 कौस्तुभ पुलिस कप्तान जौनपुर द्वारा जनपद में चायनीज मांझा के विरुद्ध चलाए जा रहे।
अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर अजित सिंह चौहान के कुशल पर्वेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल मार्गदर्शन में कस्बा खेतासराय में चायनीज मांझा/नायलान तांत बेच रहे पवन कुमार गुप्ता पुत्र पूरनलाल गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 गोला बाजार न0पं0 खेतासराय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को करीब 250 अंटा नायलान के तांत के साथ पकड़ा गया माल को जब्त किया गया।
नाम पता अभियुक्त पवन कुमार गुप्ता पुत्र पूरनलाल गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 गोलाबाजार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। बरामदगी का विवरण करीब 250 अंटा नाइलान तांत